Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

आज विधानसभा की कार्यवाही देखने जाएंगे सरेंडर नक्सली, लोकतांत्रिक प्रक्रिया से होंगे रूबरू

रायपुर। Chhattisgarh Budget 2026-27: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज पांचवा दिन है। ऐसे में  सरेंडर कर चुके नक्सली विधानसभा देखने जाएंगे, जहां वे लोकतंत्र की प्रक्रिया को करीब से समझेंगे। बताया जा रहा है कि ये सभी पूर्व नक्सली मुख्यधारा में लौट चुके हैं और सरकार की पुनर्वास नीति के तहत नए जीवन की शुरुआत कर रहे हैं।

इससे पहले डिप्टी सीएम विजय शर्मा के निवास पर इन नक्सलियों के साथ संवाद और डिनर का आयोजन किया गया था। डिप्टी सीएम ने लगभग 125 सरेंडर नक्सलियों से बातचीत की और उनके पुनर्वास, रोजगार और सामाजिक समावेशन पर चर्चा की। सरकार का कहना है कि नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति और विकास के लिए संवाद और पुनर्वास दोनों जरूरी हैं।

Chhattisgarh Budget 2026-27: विधानसभा की कार्यवाही दिखाने का उद्देश्य लोकतांत्रिक व्यवस्था से परिचित कराना और भरोसा मजबूत करना है। इसे सरकार की ओर से संवाद और पुनर्वास की दिशा में एक बड़ी पहल माना जा रहा है, जहां पूर्व नक्सली लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को प्रत्यक्ष रूप से देख सकेंगे।

यह भी देखें

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close