‘मुझे पूरा विश्वास है वहां बनने वाली है BJP की सरकार,’ पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर गृहमंत्री शाह ने किया बड़ा दावा
अररिया। Amit Shah On West Bengal Elections: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को तीन दिवसीय दौरे पर बिहार के सीमांचल गए। वहीं आने वाले दिनों पश्चमि बंगाल मे चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनाव से ठीक पहले शाह का यहां पहुंचना इसे एक बड़े राजनीतिक संकेत में बदल देता है। कहा जा रहा है कि, शाह के इस दौरे का प्रभाव पड़ोसी राज्य की राजनीति पर भी पड़ सकता है।
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दौरे के दौरान अपने संबोधन में कहा कि, ‘बंगाल में अभी चुनाव है और मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार वहाँ भाजपा की सरकार बनने वाली है। वहाँ सरकार का पहला एजेंडा सीमा पर बाड़ का काम समाप्त करना और एक-एक घुसपैठिये को चुन-चुन कर बाहर करना होगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि, मैं आज इस मंच से बिहार और देश की जनता को भरोसा दिलाना चाहता हूं की हम जब दूसरी बार जनादेश के लिए आएंगे तो उससे पहले एक-एक घुसपैठियों को चुन-चुन कर भारत से बाहर निकालने का काम समाप्त करके आएंगे। ‘
Amit Shah On West Bengal Elections: उन्होंने कहा कि, हमने चुनाव में बिहार की जनता को वादा किया था कि हम बिहार को घुसपैठ से मुक्त करेंगे। उन्हें सिर्फ मतदाता सूची से नाम हटना नहीं है। हम एक-एक घुसपैठियों को भारत की भूमि से चुन-चुक कर भारत के बाहर भेजने का कारण बनेंगे। भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट कर देना चाहती है मेरी सरकार भी स्पष्ट करना चाहती है। नरेंद्र मोदी सरकार का पूरे देश को घुसपैठियों से मुक्त कराएंगे। मैं खुद चुनाव के वक्त चार दिन सीमांचल में रहा था हर जिले में गया हूं और वादा किया है जनता को कि हम पूरे सीमांचल को घुसपैठियों से मुक्त कराएंगे।




