Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायगढ़

छत्तीसगढ़ में होली से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, 100 से भी ज्यादा बदमाशों की निकाली परेड, दी सख्त चेतावनी

रायगढ़। Raigarh News: होली त्योहार से पहले छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में 100 से अधिक निगरानी में रहे अपराधियों और गुंडा तत्वों को पुलिस स्टेशन बुलाया गया और उन्हें सख्त चेतावनी दी गई। एसएसपी ने साफ तौर पर कहा कि, अपराध की राह छोड़ो, अन्यथा कड़ी कार्रवाई से कोई नहीं बच पाएगा। जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर कोई ढील नहीं दी जाएगी।

वहीं कहा गया कि, जिनका नाम थानों के निगरानी और अपराध रजिस्टर में दर्ज है, उन्हें सुधार का अंतिम अवसर दिया गया है। नशे से तौबा करने वालों को पुनर्वास की सुविधा मिलेगी और जरूरतमंदों को रोजगार दिलाने में प्रशासन मदद करेगा। लेकिन अगर कोई फिर से अपराध में लिप्त पाया गया, तो सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

Raigarh News: पुलिस ने कहा कि, छेड़खानी, गुंडागर्दी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई होगी। रायगढ़ पुलिस ने साफ किया कि शांति भंग करने वालों को सीधे कानून का सामना करना पड़ेगा। इस कदम से जिले में सुरक्षा और आम नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close