Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

DMF घोटाला मामले में अनिल टुटेजा की आज कोर्ट में होगी पेशी, एसीबी/EOW ने 23 फरवरी को किया था गिरफ्तार

रायपुर। DMF Scam Case: बहुचर्चित DMF घोटाला मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। जहां आरोपी अनिल टुटेजा  की आज कोर्ट में पेशी होगी। रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें रायपुर कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि, आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने 23 फरवरी को अनिल टुटेजा को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। वहीं इस मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति में पहले से ही हलचल तेज है, और आज की पेशी पर सबकी नजरें टिकी हैं।

DMF Scam Case:बता दें कि, डीएमएफ घोटाला मामले में एसीबी/ईओडब्ल्यू ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा को 23 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। जिनपर आरोपी है कि, डीएमएफ फंड से जुड़े कार्य अपने परिचित लोगों और कुछ फर्मों को कथित रूप से कमीशन लेकर दिलवाए और अपने रिश्तेदारों और करीबी व्यक्तियों के माध्यम से अलग-अलग फर्मों को डीएमएफ के काम आवंटित कराए थे।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close