[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

टूट रही नक्सलवाद की कमर, माओवादी नेता मल्लेश ने AK 47 के साथ किया आत्मसमर्पण

पखांजूर।Naxal Surrender: सरकार की योजनाओं और सुरक्षाबलों के लगातार प्रयासों से नक्सली संगठन कमजोर पड़ते जा रहे हैं। हाल के दिनों में कई बड़े नक्सली नेताओं ने या तो आत्मसमर्पण किया है या पुलिस मुठभेड़ों में मारे गए हैं। वहीं इस बीच  पखांजूर जिले में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। जहां माओवादी संगठन से जुड़ा नेता मल्लेश ने सीमा सुरक्षा बल के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

मल्लेश ने Border Security Force (BSF) के छोटेबेठिया कैंप पहुंचकर अपनी AK-47 राइफल के साथ हथियार डाल दिए। उसने बीएसएफ की सेक्टर जी ब्रांच और 94वीं वाहिनी के कमांडेंट राघवेंद्र सिंह के सामने आत्मसमर्पण किया है।बताया जा रहा है कि मल्लेश ग्रामीणों के साथ कैंप पहुंचा और संगठन की गतिविधियों से तौबा करते हुए मुख्यधारा में लौटने की इच्छा जताई।

Naxal Surrender: सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, उसके आत्मसमर्पण से नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और क्षेत्र में शांति बहाली की दिशा में इसे अहम कदम माना जा रहा है। प्रशासन द्वारा आत्मसमर्पण नीति के तहत आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close