बहुचर्चित छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी नारायण साहू गिरफ्तार
रायपुर। CG Coal Levy Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला मामले से जुड़ी इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां लंबे से फरार चल रहे आरोपी नारायण साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पिछले करीब ढाई साल से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ पहले से ही गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी था।
जांच एजेंसी के अनुसार, नारायण साहू को घोटाले के कथित मास्टरमाइंड सूर्यकांत तिवारी का करीबी सहयोगी माना जा रहा है। आरोप है कि वह अवैध कोल लेवी की रकम की वसूली कर उसे तत्कालीन अधिकारी सौम्या चौरसिया तक पहुंचाने का काम करता था। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि नारायण साहू के नाम पर कई संपत्तियां खरीदी गईं, जिनकी फंडिंग कथित तौर पर अवैध लेवी से की गई बताई जा रही है।
CG Coal Levy Scam: वहीं गिरफ्तारी के बाद उसे पुलिस रिमांड में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि पूछताछ में इस बहुचर्चित घोटाले से जुड़े कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।
Skip to PDF contentयह भी देखें




