छत्तीसगढ़ के संकल्प बजट में किसानों के लिए सौगात, बोनस से गन्ना किसानों की बढ़ेगी समृद्धि, जानें और क्या है खास
रायपुर। CG Budget 2026-27 :छत्तीसगढ़ सरकार ने कृषि और किसान कल्याण को प्राथमिकता देते हुए बजट में बड़े प्रावधान किए हैं। इसका उद्देश्य कृषि की उन्नति, किसानों की समृद्धि और मुनाफे की खेती सुनिश्चित करना है। बजट में किसानों और कृषि मजदूरों की आर्थिक शक्ति बढ़ाने के लिए केंद्रित है।योजना और प्रावधान से छत्तीसगढ़ की पहचान मुनाफे की कृषि और खुशहाल किसान के रूप में मजबूत होगी।
बोनस से गन्ना किसानों की समृद्धि बढ़ेगी । गन्ना किसानों को बोनस हेतु 60 करोड़ का बजट प्रावधान है। छत्तीसगढ़ के SANKALP बजट कृषि की उन्नति और किसानों की समृद्धि के लिए समर्पित है। किसानों के लिए विद्युत पंपों पर बिजली बिल सब्सिडी हेतु 5,500 करोड़ का बजट प्रावधान है। इसका उद्देश्य किसानों की उत्पादन लागत कम करना और सिंचाई सुविधा सस्ती बनाना है।
CG Budget 2026-27 :वहीं कृषक उन्नति योजना में 10,000 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही किसानों और भूमिहीन कृषि मजदूरों के कल्याण हेतु ₹600 करोड़ का बजट प्रावधान है। इसका उद्देश्य कृषि मजदूरों और आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को समर्थन देना है। छत्तीसगढ़ का SANKALP बजट कृषि के विकास और किसान कल्याण में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।




