Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

सशक्त माताएं और स्वस्थ, शिक्षित बच्चे करेंगे छत्तीसगढ़ के भविष्य का निर्माण, जानें बजट में महिलाओं के लिए क्या है खास

रायपुर। CG Budget 2026-27 : वित्तमंत्री ओप चौधरी आज 24 फरवरी को साय सरकार के कार्यकाल का तीसरा बजट पेश कर रहे हैं। बता दें कि गति, ज्ञान के इस बार वित्त मंत्री ने ‘संकल्प के थीम’ पर बजट किया है। साल 2026 के इस बजट में वित्तमंत्री चौधरी ने सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए सौगातें दी है। छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं और बच्चों के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण बजटीय प्रावधान किए हैं। इन घोषणाओं का उद्देश्य राज्य के भविष्य को सशक्त बनाना है।

बता दें कि, महतारी वंदन योजना के लिए 8,200 करोड़ का प्रावधान किया गया है।  इस योजना का उद्देश्य माताओं को आर्थिक संबल प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाना है। वहीं सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण हेतु 2,320 करोड़ का प्रावधान है। इससे बच्चों के पोषण स्तर में सुधार और आंगनबाड़ी सेवाओं को मजबूत किया जाएगा। वहीं मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत 80 करोड़ रुपए का प्रावधान है।

इसी के साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग को विभिन्न योजनाओं के लिए कुल 10,857 करोड़ का प्रावधान है।  यह राशि महिला सशक्तिकरण, बाल कल्याण, पोषण और विकास कार्यक्रमों को गति देगी। साथ ही लखपति दीदी भ्रमण योजना की घोषणा की गई है।यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने और सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन की गई है।

CG Budget 2026-27 : वहीं इन प्रावधानों से स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ सरकार माताओं को सशक्त और बच्चों को स्वस्थ एवं शिक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है, जिससे राज्य का भविष्य मजबूत होगा। मातृशक्ति के सम्मान, स्वाभिमान और सशक्त भविष्य के निर्माण पर केंद्रित है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close