माता-पिता की मौत के बाद अनाथ हुई चार बेटियां, अब दाने-दाने के मोहताज, आपदा राशि के लिए लगाई प्रशासन से गुहार
कोरबा। Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक मामला सामने आया है। जहां माता-पिता की मौत के बाद अनाथ हुई चार बेटियां अब दाने-दाने को मोहताज है।माता-पिता की मौत के बाद 4 बच्चों का पालन-पोषण मजदूरी करके कर रही थी। चारों बच्चों ने कोरबा कलेक्टर से मिलकर शासन के द्वारा दिए जाने वाले आपदा राशि प्रदान करने की गुहार लगाई है।
दरअसल, सीतामढ़ी निवासी कलिन्द्री यादव अपने पति की मौत के बाद 4 बच्चों का पालन-पोषण मजदूरी करके कर रही थी। वहीं 1 अप्रैल 2018 को आंधी-तूफान में घर का छज्जा गिरने से दबकर कलिन्द्री की भी मृत्यु हो गई। मां की मृत्यु के बाद चारों नाबालिक बच्चे अनाथ हो गए। चारो बच्चों ने कोरबा कलेक्टर से मिलकर शासन के द्वारा दिए जाने वाले आपदा राशि प्रदान करने की गुहार लगाई है. पीडि़तों के मुताबिक, उन्होंने पहले भी राहत राशि के लिए कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए।
चारों बेटियां अब जीवन यापन के लिए शासकीय योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि के लिए भटक रही । इन मासूमों के सामने जीवन-यापन का ऐसा संकट खड़ा हो गया है जिसे चाहकर हल नहीं कर पा रहे हैं। चार साल से सरकारी मदद का इंतजार करने की बाद भी जब कुछ नहीं हुआ, तो कलेक्टर के सामने अपना दुख-दर्द बयान किया।
Korba News: कलेक्टरेट पहुंची बच्चियों व संबंधियों ने बताया की अधिकारियों द्वारा अब फाइल फिर से खोली जाने की बात कही गई। बहरहाल कलेक्टर ने इस संबंध में एसडीएम को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दे दिया है परंतु अब देखना है कि 5 साल पुराने इस मामले का निराकरण कितनी तेजी से संबंधित विभाग और अधिकारी करते हैं।




