आज पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, सीएम ने कहा- ‘मिल का पत्थर साबित होगा तीसरा बजट’
रायपुर। CG Assembly Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। ऐसे में आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज साय सरकार का तीसरा बजट पेश करेंगे। इस संबंध में सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि, तीसरा बजट विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में मजबूत होगा और प्रदेश के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
सीएम ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि,’सुशासन से समृद्धि की ओर’ विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला का बजट आज हमारी सरकार का तीसरा बजट नवीन विधानसभा में प्रस्तुत होने जा रहा है। यह बजट हमारी सरकार के समावेशी विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा।
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को केंद्रित करते हुए हमारी सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। किसानों, गरीबों, युवाओं, मातृशक्ति और आदिवासी समाज के सशक्तीकरण को हमने प्राथमिकता दी है। हमारा पूरा विश्वास है इस बजट से हमारे ‘सुशासन से समृद्धि’ के मॉडल को एक मजबूत आधार मिलेगा।
CG Assembly Budget Session 2026: इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, निस्संदेह वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत होने वाला आज का बजट प्रदेश के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। हमारी सरकार ‘विकसित छत्तीसगढ़’ बनाने के अपने संकल्प पर दृढ़ है। आज के बजट से हमारे संकल्प को और बल मिलेगा। हमारा छत्तीसगढ़ आत्मनिर्भरता व समृद्धि के नए दौर में प्रवेश करेगा।
सुशासन से समृद्धि की ओर…
विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला का बजट
आज हमारी सरकार का तीसरा बजट नवीन विधानसभा में प्रस्तुत होने जा रहा है। यह बजट हमारी सरकार के समावेशी विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी…
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) February 24, 2026




