Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

बजट पेश करने को लेकर भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा-‘राज्यपाल के अभिभाषण की गरिमा गिर रही है’

रायपुर। Bhupesh Baghel On Budget: आज बजट सत्र की शुरूआत राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण के साथ शुरू हुई। इस दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अभिभाषण के बाद बजट पेश करने को लेकर कहा कि, सरकार बजट को गंभीरता से नहीं ले रही है। राज्यपाल के अभिभाषण के दूसरे दिन बजट रख रहे है। राज्यपाल के अभिभाषण की गरिमा गिर रही है। थकी, झुकी सरकार के पास कोई उपलब्धि नहीं है। उन्होंने कहा कि, इस बार भी बजट से कोई उम्मीद नहीं है। ट्रंप के भाषण से पता चलेगा कि छत्तीसगढ़ के बजट में क्या है।

वहीं गलगोटियास यूनिवर्सिटी में चीनी रोबोट विवाद पर कहा कि, छत्तीसगढ़ में शिक्षक, गुरु कुत्ता खोजने का काम कर रहे थे। अब देशभर में चीनी कुत्ते की चर्चा चल रही है। कांग्रेस के लोग प्रदर्शन करने के लिए शर्टलेस हो गए लेकिन जब वे लोग खुद दिल्ली में नग्न प्रदर्शन किए थे तब खुद की बोली बातें याद नहीं आई।

भूपेश बघेल ने कहा कि, राहुल गांधी और 25 सांसदों को गोली मारने की बात कहा जाता है। तब मुंह में क्या दही जमा हुआ था तब क्यों कुछ नहीं बोला गया। वहीं होली पर शराब दुकान खुले रहने के सवाल पर मंत्री रामविचार नेताम पर भूपेश बघेल ने निशाना साधते हुए कहा कि,बीजेपी देश की इज्जत उतारने में लगी हुई हैं। अगर होली के दिन शराब दुकान खोलेंगे तो कपड़ा उतरेगा ही।

Bhupesh Baghel On Budget: उन्होंने कहा कि, हरदीप पुरी का नाम एप्स्टीन फाइल्स में आया है। वहीं देश की इज्जत तार-तार बीजेपी कर रही है, लेकिन हमारे देश का फैसला 7 समंदर पार बैठा ट्रंप कर रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ से राज्यसभा नामांकन के लिए नामों को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि, यह फैसला हाईकमान करेगा अन्य साथियों को मौका मिलना चाहिए। हमारे PCC नाम तय करेंगे और हाईकमान को भेजेंगे।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close