वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में पेश किया 2025-26 का आर्थिक सर्वेक्षण, GSDP में वृद्धि का अनुमान
रायपुर। CG Budget 2026: आज 23 फरवरी से छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो चुका है। पहले दिन वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। इस दौरान वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि,छत्तीसगढ़ का सकल राज्य घरेलू उत्पाद GSDP 11.57% बढ़ने का अनुमान है। इसके साथ ही 2025-26 में GSDP 6.31 लाख करोड़ संभावित हो सकते है।
वहीं कृषि क्षेत्र में 12.53% वृद्धि का अनुमान है। उद्योग क्षेत्र 10.26% बढ़ने की संभावना और सेवा क्षेत्र में 13.15% की तेज बढ़त हो सकती है। इसके साथ ही स्थिर भावों पर 8.11% वृद्धि का अनुमान है। उन्होंने बताया कि 2024-25 में 10.50% वृद्धि दर्ज की गई है, जिसमें कृषि में 11.76% वृद्धि, उद्योग में 9.91% बढ़ोतरी और सेवा क्षेत्र में 10.08% की बढ़ोतरी हुई।
CG Budget 2026: वित्त मंत्री ने कहा कि, सरकारी योजनाओं का सकारात्मक असर हुआ है। प्रति व्यक्ति आय 2025- 26 में 1,79,244 रुपए अनुमानित है जो पिछले साल से 10.07 प्रतिशत अधिक है।




