छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी बजट की शुरुआत
रायपुर। Chhattisgarh Assembly Budget Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी 2026 से शुरू हो चुका है। राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण के साथ इसकी शुरुआत होगी, जो नवा रायपुर स्थित विधानसभा भवन में सुबह 11:05 बजे से आयोजित की जाएगी।
बता दें कि, यह सत्र 20 मार्च तक चलेगा, जिसमें कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं। इस दौरान 2,813 प्रश्न (1,437 तारांकित और 1,376 अतारांकित) तथा 61 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। यह सत्र विष्णुदेव साय सरकार का तीसरा बजट सत्र है, जिसमें कृषि, आदिवासी कल्याण, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस रहने की उम्मीद है।
Chhattisgarh Assembly Budget Session : वहीं कल 24 फरवरी को वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट दोपहर 12:30 बजे पेश करेंगे।आज ही आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा छत्तीसगढ़ आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पटल पर रखा गया। सत्र में तीन महत्वपूर्ण विधेयक, जैसे धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, पेश होने की संभावना है।




