Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुरहादसा

नीट की तैयारी कर रहे छात्र के फंदे पर लटका हुआ मिला शव,जांच में जुटी पुलिस

प्रविंस मनहर/रायपुर – भाठागांव के अवधपुरी इलाके से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां नीट की तैयारी कर रहे एक छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान रायगढ़ निवासी पुष्पेंद्र पटेल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक पुष्पेंद्र भांठागांव में किराए के मकान में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। दो मंजिला इमारत में उसका शव फंदे पर लटका हुआ मिला, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और छात्र द्वारा उठाए गए कदम के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close