क्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
धमतरी में इंसानियत शर्मसार,85 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म,आरोपी फरार
प्रविंस मनहर/रायपुर – धमतरी जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है,जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मामला धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र का है,जहां 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के समय बुजुर्ग महिला अपने पोते और पोती के साथ घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव का एक 25 वर्षीय युवक घर में घुस आया। बताया जा रहा है कि युवक ने बच्चों को दुकान भेज दिया और घर में अकेली बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद महिला की हालत गंभीर हो गई,जिसे परिजनों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज जारी है घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Advertisement



