छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
बजट सत्र में धर्मांतरण के खिलाफ पेश होगा धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, इसदिन पेश होगा बजट
रायपुर। CG Budget 2026: 23 फरवरी 2026 से छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है। जिसे लेकर आज छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बजट सत्र की रूपरेखा की जानकारी दी। सत्र की शुरुआत 23 फरवरी को सुबह 11:05 बजे राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। यह बजट सत्र 20 मार्च तक चलेगा, जिसमें कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं। वहीं 24 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे वित्त मंत्री ओपी चौधरी राज्य का बजट पेश करेंगे।
बता दें कि, इस सत्र के लिए दो हजार से अधिक प्रश्न लगाए गए हैं, जिससे सदन में विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने बताया कि, इस बजट सत्र में पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक कवासी लखमा शामिल होंगे उन्हें शर्तो के आधार पर शामिल होने की अनुमति मिली है।
CG Budget 2026: बताया गया कि, कवासी लखमा को भाषण और प्रेस वार्ता की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही उन्हें एक सक्रिय मोबाइल नंबर भी देना होगा। वे अपने क्षेत्र से संबंधित मुद्दों पर सत्र में चर्चा कर सकेंगे। वहीं इसके साथ ही सरकार सत्र के दौरान धर्मांतरण के खिलाफ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक भी पेश करेगी।
यह भी देखें
Advertisement



