Breaking news
Advertisement
अंबिकापुरछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट के टाइगर पॉइंट में लगी भीषण आग, दर्जनों दुकानें जलकर खाक, देखें वीडियो

सरगुजा। Fire In Tiger Point: छत्तीसगढ़ का शिमला कहने जाने वाले मैनपाट से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। जहां सरगुजा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट स्थित टाइगर पॉइंट में शुक्रवार देर रात लगभग 12 बजे अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते टाइगर पॉइंट के पास बनी झोपड़ीनुमा करीब दर्जनभर दुकानें जलकर खाक हो गईं।

वहीं आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद घंटों प्रयास कर आग पर काबू पाया। इस आगजनी की घटना में छोटे व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। दुकानों में रखा सामान पूरी तरह जल गया, जिससे प्रभावित व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

Fire In Tiger Point: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close