Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

‘देश से माफी मांगे राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी’, AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर भड़के डिप्टी सीएम, बताया शर्मनाक घटना

रायपुर। Arun Sao On AI Summit 2026 Protest: कई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कल शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं शर्टलेस होकर विरोध प्रदर्शन किया और पीएम मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की। यूथ कांग्रेस के इस प्रदर्शन को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए इसे ‘शर्मनाक’ और ‘राष्ट्र-विरोधी’ करार दिया है। वहीं अब इस मामले में उपमुख्यमंत्री अरुण साव का भी बयान सामने आया है।

उन्होंने कहा कि, AI समिट के दौरान राहुल गांधी के निर्देश पर कांग्रेस का नग्न प्रदर्शन करना बेहद ही शर्मनाक घटना है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। एक बार फिर राहुल गांधी और कांग्रेस का राष्ट्र विरोधी चेहरा सामने आया है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, लगातार राहुल गांधी और कांग्रेस दुनिया में भारत के प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

इसके साथ ही डिप्टी सीएम साव ने कहा कि, जब दुनिया भर के लोग इस AI समिट में आए हैं, तो ऐसे समय में ये प्रदर्शन उनके राष्ट्र के प्रतिष्ठा को खराब करने का जो एजेंडा है उस एजेंडे को दर्शता है। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी देश से माफी मांगे की उन्होंने पूरी दुनिया में देश की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का काम किया है।

Arun Sao On AI Summit 2026 Protest:  बता दें कि,इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत- अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील का विरोध करते हुए भारत मंडपम में टीशर्ट उतारकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की । प्रदर्शनकारियों की इस टीशर्ट पर PM COMPORMISED लिखा हुआ था। इसके तुरंत बाद दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लगभग आधा दर्जन प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया और उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू की। वहीं इस घटना ने एक बड़े राजनीतिक बयान-बाजी भी शुरू हो गई है। बीजेपी का आरोप है कि राहुल गांधी के इशारे पर कांग्रेस अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की उभरती हुई छवि को खराब करने की कोशिश कर रही है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close