Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

रमजान में अब ऑफिस से 1 घंटे पहले होगी छुट्टी, राज्य सरकार ने मुस्लिम कर्मचारियों को दी राहत

रायपुर Ramadan 2026: रमजान का महीना इस्लाम धर्म में सबसे पाक महीना माना जाता है। ये मुस्लिमों के लिए सबसे खास होता। इस महीने मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं और इबादत करते हैं। इस्लाम में रोजे की शुरुआत सूर्योदय से पहले ‘सेहरी’ (Sehri) खाकर की जाती है और सूर्यास्त के समय ‘इफ्तार’ (Iftar) के साथ इसे खोला जाता है। वहीं रमजान को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने मुस्लिम कर्मचारियों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। जिसके तहत अब रमजान में शासकीय मुस्लिम कर्मचारियों को 1 घंटा पहले छुट्टी की अनुमति दे ही है।

बता दें कि, छत्तीसगढ़ सरकार के इस फैसले का वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ.सलीम राज ने इस फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार हर जाति, धर्म, पंथ व समाज की आस्था का सम्मान करती है। ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की सोच को दर्शाता है।

Ramadan 2026: वहीं इस फैसले के बाद सरकार का मत साफ कि धार्मिक स्वतंत्रता और काम के बीच संतुलन साधा जाए. ताकि कर्मचारी अपनी आस्था का भी पालन करें और कामकाज भी दुरुस्त तरीके से हो सके। इसके साथ ही राज्य सरकार ने कहा कि, ये निर्देश प्रतिवर्ष आने वाले रमजान के लिए लागू रहेंगे।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close