इस दिन होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक, आगामी बजट सत्र पर सरकार को घेरने बनेगी रणनीति

रायपुर। Congress Legislature Party Meeting: 23 फरवरी से छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 2026‑27 शुरू होने वाला है, जिसके लिए कांग्रेस विधायक दल ने 22 फरवरी को बैठक बुलाई है। जिसमें बजट सत्र पर सरकार को घेरने की रणनीति बनेगी। ये बैठक विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में शाम 4 बजे होगी।
बता दें कि, 22 फरवरी को बीजेपी ने भी विधायक दल की बैठक बुलाई है। यह बैठक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित उनके निवास पर रात 8 बजे होगी। इसमें भाजपा के सभी विधायक और मंत्री शामिल होंगे। ये बैठक आगामी सत्र की तैयारियों पर फोकस रहेगा। जिसमें विपक्ष के संभावित हमलों का जवाब देने की रणनीति बनेगी।
24 फरवरी को पेश होगा बजट
Congress Legislature Party Meeting: मालूम हो की 23 फरवरी से शुरू हो रहा यह बजट सत्र 20 मार्च तक चलेगा जिसमें कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण से होगी, जिसके साथ ही बजट सत्र की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वहीं सत्र के दूसरे दिन 24 फरवरी को साय सरकार अपना तीसरा बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी वर्ष 2026-27 का बजट विधानसभा में प्रस्तुत करेंगे। बजट को लेकर सत्ता और विपक्ष दोनों की निगाहें टिकी हुई है।
यह भी देखें




