[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देश-विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

मेघालय के सांसद रिकी एजे सिंग्कोन का निधन, फुटसल खेलते समय अचानक गिर पड़े मैदान में, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

शिलांग। Shillong MP Death: मेघालय से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां शिलांग के लोकसभा सांसद रिकी एजे सिंग्कोन का कल शाम निधन हो गया है। उनके निधन से मेघालय के राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया गया कि, वे फुटबॉल खेलते समय अचानक मैदान पर गिर पड़े, जिसके कुछ ही देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, सांसद रिकी अपने दोस्तों के साथ एक खेल के मैदान में फुटबॉल खेलने गए थे। इस दौरान वे मैदान पर गिर पड़े। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रात करीब 8:45 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा , उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन टिनसोंग, वीपीपी अध्यक्ष अर्देंट मिलर बसाईआवमोइट, कई विधायकों, वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल पहुंचे और परिवार को श्रद्धांजलि अर्पित की और सांत्वना दी।

Shillong MP Death: बता दें कि, वे लगातार स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाते रहे और क्षेत्रीय आवाज को संसद तक पहुंचाने का काम करते थे। वहीं उनके निधन से विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी पर दुख जताया। सभी ने संसद में क्षेत्रीय मुद्दों को मजबूती से उठाने और जनता से जुड़े रहने की उनकी शैली को याद किया। उनके निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ में पड़ी है।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close