शराबी युवक की खौफनाक हरकत, पेट्रोल डालते समय बाइक में लगाई आग, घटना का वीडियो आया सामने
रायपुर। Petrol Pump On Fire: राजधानी रायपुर के संगीता फ्यूल्स पेट्रोल पंप में आग लगाने की कोशिश की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। एक शराबी ग्राहक ने अपनी मोटरसाइकिल के पेट्रोल टैंक में आग लगा दी। देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में धूत था। उसके इस कृत्य से पेट्रोल पंप में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। गनिमत यह रही की पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत अग्निशामक यंत्र का इस्तेमाल किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जिसका वीडियो भी सामने आया है।
Petrol Pump On Fire: घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया गया। मामला उरला थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।



