तारिक रहमान आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, जानें मंत्रीमंडल में किन 25 सांसदों की होगी एंट्री
बांग्लादेश। Bangladesh Oath Ceremony 2026: बांग्लादेश में 12 फरवरी को हुए आम चुनाव में तारिक रहमान की पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। वहीं आज वे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। जिसमें भारत की तरफ से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल होंगे।
बता दें कि, चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 297 में से 211 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया, जबकि बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी गठबंधन को 77 सीटें मिली। चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने कहा है कि उसके सांसद संवैधानिक सुधार परिषद (रिफॉर्म काउंसिल) के सदस्य के तौर पर शपथ नहीं लेंगे।
Bangladesh Oath Ceremony 2026: इस बीच तारिक रहमान के विदेश मामलों के सलाहकार हुमायूं कबीर ने भारत-बांग्लादेश की गंगा जल संधि पर टिप्पणी की है. उन्होंने कहा है कि बांग्लादेश 1996 की गंगा जल संधि को रिन्यू करने का फैसला अपने ‘राष्ट्रीय हित’ के आधार पर करेगा। बांग्लादेश में अब नई सरकार बन रही है जिसे लेकर माना जा रहा है कि द्विपक्षीय वार्ताओं में संधि को रिन्यू करने का मुद्दा शामिल रहेगा।
ये 25 सांसद होंगे शामिल
रहमान मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले 25 सांसदों के नाम घोषित किए हैं। इनमें मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर, अमीर खोशरू महमूद चौधरी, सलाहुद्दीन अहमद, इकबाल हसन महमूद, मेजर (रि.) हाफिज उद्दीन अहमद बीर बिक्रम, अबू जाफर मोहम्मद जाहिद हुसैन, डॉ. खलीलुर रहमान (टेक्नोक्रेट), अब्दुल अवल मिंटू, काजी शाह मोफज्जल हुसैन कैकोबाद, मिजानुर रहमान मीनू, निताई रॉय चौधरी, खांडेकर अब्दुल मुक्तादिर, अरिफुल हक चौधरी, जहीर उद्दीन स्वपोन, मोहम्मद अमीन उर राशिद (टेक्नोक्रेट), अफरोजा खानम रीता, शाहिद उद्दीन चौधरी एनी, असदुल हबीब डुलु, एमडी असदुज्जमां, जकारिया ताहेर, दीपेन दीवान, एएनएम एहसानुल हक मिलन, सरदार मोहम्मद सखावत हुसैन, फकीर महबूब अनम और शेख रबीउल आलम शामिल हैं.




