Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

शहर की यातायात व्यवस्था के 2 महीने का ट्रैफिक रोडमैप तैयार, प्रमुख मार्ग होंगे नो-वेंडर और पार्किंग फ्री

रायपुर। Raipur News: रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने यातायात व्यवस्था सुधार के लिए महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। यह बैठक में नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप भी शामिल हुए। इसमें 2 माह के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार किए। दो महीने में प्रमुख मार्गों को नो-वेंडर और पार्किंग मुक्त बनाने का लक्ष्य। चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण हटाकर साफ-सुथरे रास्ते सुनिश्चित होंगे।

वहीं कहा गया कि, सभी चौराहों-तिराहों से 50-50 मीटर तक नो पार्किंग व नो वेंडिंग नियम सख्ती से लागू। उल्लंघन पर सख्त दण्डात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिसमें चालानी कार्रवाई के साथ क्रेन से वाहन टोइंग भी की जाएगी।

Raipur News: इसके साथ ही बाजार क्षेत्रों में नए वेंडर जोन तय कर विक्रेताओं को व्यवस्थित स्थान देंगे। यह कदम शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को चमकाने की दिशा में बड़ा प्रयास है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close