असम चुनाव में छतीसगढ़ के इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, चारों असम के लिए हुए रवाना
रायपुर। Assam Assembly Elections: आगामी दिनों में 5 राज्यों असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडू और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने है। जिसे लेकर राष्ट्रीय संगठन ने छत्तीसगढ़ के नेता-मत्रियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, डिप्टी सीएम अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और सांसद विजय बघेल को असम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
असम के 4 लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं आज चारों मंत्री असम के लिए रवाना हो गए हैं। पार्टी नेतृत्व ने चुनावी रणनीति और प्रबंधन के लिए इन नेताओं को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों का प्रभार दिया है।
Assam Assembly Elections: बता दें कि, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव को असम की 9 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी मिली है। तो वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी को असम की 10 विधानसभा सीटों का प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही दुर्ग से सांसद विजय बघेल को भी असम की 10 विधानसभा सीटों की कमान दी गई है।
यह भी देखें




