Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

कानून-व्यवस्था मजबूत करने 62 पुलिसकर्मियों का तबादला, विभिन्न थानों में दी गई पोस्टिंग, देखें लिस्ट

रायपुर। Raipur Police Transfer: रायपुर के पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने अपराध पर सख्त अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से 62 पुलिसकर्मियों की विभिन्न थानों में नई तैनाती की है। देवेंद्रनगर, गंज, मौदहापारा, गोल बाजार, आजाद चौक, सरस्वती नगर, कबीर नगर, उरला तथा पंडरी थानों में रक्षित केंद्र से चार-चार आरक्षक भेजे गए हैं, जिनमें महिला आरक्षक भी शामिल हैं।

इसी तरह, कमल विहार चौकी और एक्सप्रेस वे-तिराहा पुलिस चौकी में एक-एक एएसआई, एक-एक प्रधान आरक्षक और चार-चार आरक्षकों की नियुक्ति की गई है। नए गठित पुलिस उपायुक्त कार्यालयों को सुचारु रूप से चलाने के लिए भी स्टाफ की व्यवस्था की गई है।

Raipur Police Transfer: इसके तहत उत्तर, मध्य, पश्चिम, सायबर एवं क्राइम उपायुक्त कार्यालयों में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्तों और सहायक पुलिस उपायुक्तों के कार्यालयों में भी कर्मियों की पोस्टिंग सुनिश्चित की गई है।

 

Kamal vihar chouki posting

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close