Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुरहादसा

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग,इलाके में अफरा-तफरी का माहौल

प्रविंस मनहर/रायपुर – खैरागढ़ जिला के जालबंध बायपास स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की तेज लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं, जिससे आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग तेजी से फैली और कुछ ही देर में पूरी फैक्ट्री परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद आसपास के लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। फैक्ट्री में ज्वलनशील केमिकल सामग्री होने की आशंका के चलते आग और भी भयावह रूप लेती दिखी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close