Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से दुष्कर्म, दी फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी, ब्लैकमेल कर ऐंठे 6 लाख रुपए

रायपुर। Raipur Crime News: राजधानी रायपुर में भरोसे का मुखौटा पहनकर एक युवती के साथ ठगी, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को एम्स में पदस्थ बताकर नौकरी दिलाने का झांसा दिया और 25 वर्षीय युवती से करीब 6 लाख रुपये ऐंठ लिए।

बताया गया कि, पीड़िता और आरोपी की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। विश्वास में लेने के बाद आरोपी ने कथित तौर पर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी थमा दिया। आरोप है कि बाद में उसने युवती को आमानाका के एक होटल में बुलाया, जहां दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। डरी-सहमी पीड़िता ने आखिरकार पुलिस का दरवाजा खटखटाया।

Raipur Crime News:  वहीं जांच के बाद टीम ने कवर्धा से आरोपी रितेश चंद्राकर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ठगी, दुष्कर्म और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि, युवती ने नौकरी की उम्मीद में कर्ज लेकर रकम जुटाई थी। फिलहाल पुलिस यह भी खंगाल रही है कि कहीं आरोपी ने और लोगों को तो इसी तरह निशाना नहीं बनाया।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close