Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

असम-पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर दीपक बैज का बयान, BJP नेताओं को मिली जिम्मेदारी पर कहा- वहां जाकर ये सिर्फ…

रायपुर। Deepak Baij Statement : असम और पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ के भाजापा नेताओं को जिम्मेदारी मिली है। जिसे लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि, बीजेपी नेता अपने प्रदेश में काम नहीं कर पा रहे हैं, तो वहां जाकर क्या बोलेंग। वे दूसरे राज्यों में जाकर “सिर्फ झूठ बोलने और लोगों को लड़ाने” का काम करेंगे। उनके पास जनता के मुद्दों के अलावा कोई एजेंडा नहीं है।

कोंडागांव मक्का प्रोसेसिंग प्लांट पर बयान

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, कोंडागांव में मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में ग्रामीणों के प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ ने कहा कि प्लांट शुरू हुआ है तो टी-वेस्ट मटेरियल की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामीणों की फसल को नुकसान हो रहा है और कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही, जिससे ग्रामीण आंदोलन को मजबूर हैं।

गृहमंत्री की प्रेस वार्ता पर बयान

Deepak Baij Statement : गृहमंत्री विजय शर्मा द्वारा विभागीय उपलब्धियों की जानकारी दिए जाने पर दीपक बैज ने कहा कि, सरकार के मंत्रियों ने आम जनता के लिए कोई ठोस काम नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि, प्रदेश की जनता के लिए ऐसी कोई योजना नहीं बनाई गई जिसका वास्तविक लाभ लोगों को मिले। बैज ने कहा कि, सरकार जनता का सामना नहीं कर पा रही है और केवल रायपुर में बैठकर प्रेस वार्ता कर रही है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि, यदि हिम्मत है तो मंत्री जनता के बीच जाकर पूछें कि कितने वादे पूरे हुए। इसके साथ ही उन्होंने बयान देते हुए कहा कि, प्रदेश कानून व्यवस्था के चलते चल रहा है। प्रदेश में इस सरकार ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया है जिससे की प्रदेश को अपराध का गढ़ बना दिया है। सरकार पूरी तरह से ग्रहण से ग्रसित है।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close