[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

महाकाल जाने वालों के लिए खुशखबरी, महाशिवरात्रि पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने दी शिव भक्तों को सौगात

Mahashivratri Special Train: आज से दो दिन बाद महाशविरात्रि मनाई जाएगी। जिसका महत्व हिंदू धर्म में काफी महत्वपूर्ण है। ऐसे में हर कोई भगवान शिव की आराधना करता है। वहीं महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला किया है। दरअसल, बाबा महाकाल और सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने बड़ा तोहफा दिया है। जिसके तहत तीन जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है।

Mahashivratri Special Train:  बता दें कि, पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने उज्जैन से भोपाल और संत हिरदाराम नगर बीच तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें आज यानी 13 फरवरी से 23 फरवरी तक चलाई जाएगी। जिससे की यात्री सुविधाजनक यात्रा कर सके। इन ट्रेनों में जनरल और स्लीपर कोच लगाए गए हैं, जिससे आम आदमी आसानी से टिकट लेकर सफर कर सकेगा। वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए सुबह, शाम और रात तीनों वक्त के लिए ट्रेनों का विकल्प दिया गया है।

ट्रेनों का शेड्यूल

09307/08 जो लोग रात में सफर करना पसंद करते हैं, उनके लिए यह ट्रेन उज्जैन से रात 9 बजे चलेगी और देर रात 2:10 बजे भोपाल पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन भोपाल से तड़के 3:10 बजे चलेगी और सुबह 8 बजे तक उज्जैन पहुंच जाएगी।

09313/14 यह ट्रेन उज्जैन से शाम 4 बजे रवाना होगी और रात 9:40 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचेगी। वापसी में यह रात 10:30 बजे वहां से चलकर रात 2 बजे उज्जैन लौटेगी।

09305/06 यह ट्रेन उज्जैन से रोज सुबह 9 बजे चलेगी और दोपहर 1:30 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचेगी। वापसी में यही गाड़ी दोपहर 2:30 बजे वहां से रवाना होकर रात 7:30 बजे तक उज्जैन वापस आ जाएगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close