छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
कोल कारोबारियों के घर पहुंची आयकर विभाग की टीम, बिलासपुर चांपा समेत कई जिलों में मारा छापा, खंगाले गए दस्तावेज
बिलासपुर। CG TI Raid: प्रदेश में आयकर विभाग ने बिलासपुर, चांपा समेत कई जिलों में ठिकानों पर छापेमारी की है। आयकर टीमों ने बिलासपुर कोलवाशरी संचालक प्रदीप झा के ठिकानों पर विशेष दबिश दी। लोखंडी बिलासपुर स्थित कोलवाशरी, रामा वर्ल्ड बिलासपुर स्थित घर और रिलायंस धरसा स्थित फॉर्म हाउस पर आयकर विभाग की टीमें पहुंची।
इसी तरह, चांपा में कोल कारोबारी अंशुल मुरारका के ठिकानों पर भी आयकर की टीमें पहुंची और दस्तावेजों की जांच की। साथ ही, जयराम नगर स्थित निर्माणाधीन कोल वाशरी पर भी आयकर टीम ने पहुंचकर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
CG TI Raid: बता दें कि, आयकर विभाग की यह कार्रवाई राज्य में कोयला व्यापार और संबंधित आर्थिक गतिविधियों की निगरानी को लेकर की गई है। अधिकारी फिलहाल मामले की गंभीरता पर ज़ोर दे रहे हैं और कार्रवाई जारी है।
यह भी देखें
Advertisement




