[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

बड़ी खबर… पुलिस को चकमा देकर कैदी बाप-बेटे फरार, पहले भी दर्जनों कैदी हो चुके हैं ऐसे फरार

रायपुर। Raipur Central Jail : रायपुर जिला न्यायालय से दो कैदी बाप बेटे पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। तैनात पुलिस जवानों ने 4 घंटे तक खोजबीन करते कड़ी मशक्क्त की नहीं मिलने पर देर शाम civil लाइन थाने में FIR दर्ज कराया गया। दरअसल, रायपुर जेल में बंद कैदी राजेश मार्कण्डेय और तुलाराम मारकण्डेय को बुधवार को न्यायिक अभिरक्षा से कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था।

बता दें कि, आरक्षक ईसरार गौरी को आरोपियों की निगरानी में लगाया गया था। पेशी के बाद उसे वापस जेल ले जाने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान भीड़ और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर दोनों कैदी पुलिस अभिरक्षा से निकलकर फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद पुलिसकर्मियों ने कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में तलाशी शुरू की, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। आरक्षक ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की सूचना दी।

Raipur Central Jail :आरोपियों की तलाश करने पर जब वो नहीं मिले तो सिविल लाइन थाने पहुंचकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। रायपुर कोर्ट परिसर से कैदी फरार होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई आरोपी फरार हो चुके है। फरार हुए कई आरोपियों का विवेचना अधिकारी अब तक पता नहीं लगा पाए है। कोर्ट परिसर से कैदी फरार होने के मामले में सुरक्षाकर्मियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे है। पूर्व में भी कोर्ट परिसर में वीआईपी ट्रीटमेंट के कई मामले सामने आ चुके है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close