Breaking news
Advertisement
crimeछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

चाकूबाजी की बड़ी वारदात, आरोपी ने रास्ता रोककर मारा चाकू, छीन लिए पैसे, पीड़ित ने बताई आपबीती

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Chakubaji: राजधानी के मौदहा पारा से चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। जहां बीती रात 10 बजे वेतन लेकर घर लौट रहे एक युवक पर चाकू से हमला कर 20 हजार रुपये लूट लिए गए। रक्सेल बाड़ा निवासी 26 वर्षीय हासिम दो महीने की तनख्वा लेकर घर जा रहा था। जैसे ही वह इकबाल गैराज के पास पहुंचा तो वहीं इलाके का परिचित नियाज अशरफी खान उर्फ निज्जू ने उसका रास्ता रोक लिया। रुपयो की मांग को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते विवाद खूनी झड़प में बदल गया।

बताया गया कि, झड़प के बाद आरोपी ने हासिम पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया,जिससे की उसके जांघ और कमर पर गंभीर चोट आई। जिसके बाद आरोपी घायल युवक से नकदी छीनकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

Raipur Chakubaji: इधर पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर तत्काल दबिश दी। देर रात कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को बैजनाथ पारा इलाके से गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में पुरानी लेन-देन की रंजिश को वारदात की वजह बताया जा रहा है। पुलिस आगे की पूछताछ में जुटी है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close