पुलिसकर्मी ही कर रहा था हेरोइन की तस्करी, कार में बैठकर तलाश रहा था ग्राहक, ऐसे हुआ गिरफ्तार
हिमांशु पटेलॉ/ रायपुर। Raipur Heroin Smuggling: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सूखे नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस विभाग में पदस्थ एक आरक्षक को ही प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा यानी हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, थाना टिकरापारा और आजाद चौक की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, नीलकंठेश्वर मंदिर के पीछे मठपारा इलाके में एक व्यक्ति कार में बैठकर नशे का सौदा करने ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब एक ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग आठ हजार रुपये बताई जा रही है।
Raipur Heroin Smuggling: पकड़े गए आरोपी की पहचान आरक्षक हिमांशु बर्मन, उम्र 34 वर्ष, के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब नशे के नेटवर्क की एंड-टू-एंड जांच में जुटी है।




