परीक्षा काल में शोर पर रोक, बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रशासन सख्त, DJ और तेज ध्वनि पर प्रतिबंध
बेमेतरा। Bemetara News: बेमेतरा जिला मुख्यालय स्थित पुराने रेस्ट हाउस में आज प्रशासन द्वारा डीजे एवं होटल संचालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक अपर कलेक्टर प्रकाश भारद्वाज एवं एडिशनल एसपी हरीश यादव के नेतृत्व में संपन्न हुई।
आगामी बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्देशानुसार रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक तेज ध्वनि एवं डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। शासन एवं सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार ध्वनि यंत्रों का उपयोग निर्धारित 55 डेसिबल (dB) की सीमा के भीतर ही किया जा सकेगा। किसी भी प्रकार के आयोजन के लिए पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। साथ ही कहा गया कि, नियमों का उल्लंघन करने पर कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत भारी जुर्माना एवं कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
Bemetara News: अपर कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि, “छात्रों की पढ़ाई में कोई व्यवधान न हो, इसके लिए कोलाहल नियंत्रण कानून का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।” वहीं इस बैठक में एसडीओपी, तहसीलदार, सीएमओ सहित जिले के सभी डीजे एवं होटल संचालक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




