Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

अब सरकारी कार्यक्रमों में राष्ट्रगान से पहले बजेगा वंदे मातरम्, अनिवार्य होंगे 6 छंद, गृह मंत्रालय का आदेश जारी

नई दिल्ली। Vande Mataram New Guidelines: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसके तहत अब राष्ट्रगान से पहले वंदे मातरम् बजाया या गया जाएगा। इसके साथ ही कहा गया कि, सरकारी कार्यक्रमों और स्कूलों में 6 छंद वाला 3 मिनट 10 सेकेंड अवधि में पूरा वंदे मातरम बजाना अनिवार्य होगा और इस दौरान खड़े होना भी जरूरी रहेगा। हालांकि कहा गया कि, यह सिनेमाघरों में लागू नहीं होगा। यदि किसी कार्यक्रम में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ दोनों प्रस्तुत किए जाते हैं, तो क्रम में पहले ‘वंदे मातरम्’ और उसके बाद ‘जन गण मन’ गाया या बजाया जाएगा।

बता दें कि, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 28 जनवरी को जारी 10 पेज के विस्तृत आदेश में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि, अगर किसी कार्यक्रम में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ दोनों प्रस्तुत किए जाते हैं, तो क्रम में पहले ‘वंदे मातरम्’ और उसके बाद ‘जन गण मन’ गाया या बजाया जाएगा। इसे राष्ट्रीय सम्मान और गरिमा से जोड़ा गया है।

वहीं केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश अनुसार, राष्ट्रगीत तिरंगा फहराने के दौरान रकारी कार्यक्रमों में राष्ट्रपति के आगमन पर राष्ट्रपति के भाषण और देश के नाम संबोधन से पहले और बाद में राज्यपालों के आगमन पर राज्यपालों के भाषण से पहले और बाद में पहले राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ और उसके बाद राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ बजाया या गाया जाएगा। इस दौरान लोगों को सावधान की स्थिति में खड़े होना अनिवार्य होगा।

Vande Mataram New Guidelines: वंदे मातरम् के छह छंद का मतलब है शुरुआती छंद भारत को मां के रूप में चित्रित करते हैं। बाद के छंदों में दुर्गा, कमला (लक्ष्मी) और सरस्वती जैसी हिंदू देवियों का जिक्र है। पहले छंद में – वन्दे मातरम्।सुजलां सुफलां मलयजशीतलाम्।शस्यशामलां मातरम्।शुभ्रज्योत्स्नापुलकितयामिनीं।फुल्लकुसुमितद्रुमदलशोभिनीं।सुहासिनीं सुमधुर भाषिणीं।सुखदां वरदां मातरम्।।वन्दे मातरम्।।

छंद 2- वन्दे मातरम्। कोटि-कोटि-कण्ठ-कल-कल-निनाद-कराले।कोटि-कोटि-भुजैर्धृत-खरकरवाले।अबला केन मा एत बले।बहुबलधारिणीं नमामि तारिणीं।रिपुदलवारिणीं मातरम्।।वन्दे मातरम्।।

छंद 3- वन्दे मातरम्। तुमि विद्या, तुमि धर्म।तुमि हृदि, तुमि मर्म।त्वं हि प्राणाः शरीरे।बाहुते तुमि मा शक्ति।हृदये तुमि मा भक्ति।तोमारई प्रतिमा गडि।मन्दिरे-मन्दिरे मातरम्।।वन्दे मातरम्।।

छंद 4- वन्दे मातरम्। त्वं हि दुर्गा दशप्रहरणधारिणी।कमला कमलदलविहारिणी।वाणी विद्यादायिनी।नमामि त्वाम्।नमामि कमलां अमलां अतुलां।सुजलां सुफलां मातरम्।।वन्दे मातरम्।।

छंद 5- वन्दे मातरम्। श्यामलां सरलां सुस्मितां भूषितां।धरणीं भरणीं मातरम्।शत्रु-दल-वारिणीं।मातरम्।।वन्दे मातरम्।।

छंद 6- वन्दे मातरम्। त्वं हि शक्ति, त्वं हि शक्ति।त्वं हि शक्ति मातरम्।वन्दे मातरम्।।

यह भी देखें

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close