Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

एडिशनल ड्रग कंट्रोलर संजय नेताम को किया गया निलंबित, नकली दवा कारोबार के आरोपी से की थी मीटिंग

रायपुर। ADC Sanjay Netam Suspend: नकली दवा कारोबार के आरोपी से मुलाकात के मामले में एडिशनल ड्रग कंट्रोलर (ADC) संजय नेताम को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, संजय नेताम ने नकली दवा कारोबार के आरोपी खेमराम बानी से एक रेस्टोरेंट में मुलाकात की थी।

बता दें कि, उनकी इस मुलाकात का स्टिंग ऑपरेशन भी सामने आया था, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि मुलाकात के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी राखी सिंह ठाकुर भी मौके पर मौजूद थी।

ADC Sanjay Netam Suspend: मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने कार्रवाई की है। वहीं, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राखी सिंह ठाकुर को जशपुर भेज दिया गया है।फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और आगे और भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close