Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

वैलेंटाइन डे को लेकर बजरंग दल सख्त, प्रेमी युगलों को दी सख्त चेतावनी, 14 फरवरी को ‘मातृ-पितृ दिवस’ मनाने की अपील

रायपुर। Bajrang Dal on Valentine’s Day: राजधानी रायपुर में वैलेंटाइन डे को लेकर बजरंग दल ने सख्त रुख अपनाया है। संगठन की ओर से प्रेमी युगलों को सार्वजनिक स्थानों पर वैलेंटाइन डे मनाने को लेकर चेतावनी दी गई है। मंगलवार को तेलीबांधा स्थित बजरंगबली मंदिर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान शस्त्र पूजा भी की गई।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के रूप में नहीं, बल्कि “मातृ-पितृ दिवस” के रूप में मनाया जाना चाहिए। बजरंग दल ने अपील की है कि युवा अपने माता-पिता का सम्मान करें और भारतीय संस्कृति के अनुरूप इस दिन को मनाएं।

Bajrang Dal on Valentine’s Day: वहीं संगठन ने कहा है कि, यदि सार्वजनिक स्थानों पर वैलेंटाइन डे मनाते हुए अशोभनीय गतिविधियां पाई गईं तो कार्रवाई की जाएगी। शहर में इसे लेकर चर्चा का माहौल है और प्रशासन की नजर भी हालात पर बनी हुई है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close