Rajpal Yadav Networth: बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव जो हमेशा अपनी कलाकारी से लोगों को हंसाते है इस वक्त काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। चेक बाउंस और करोड़ों के कर्ज मामले में एक्टर राजपाल यादव को सरेंडर करना पड़ा। उन्होने कहा कि, उनके पास हर्जाना भरने के पैसे नहीं। जिसके बाद उन्हें दिल्ली की तिहाड़ा जेल भेज दिया गया। उनकी इस तकलीफ को देखकर कई जानी मानी हस्तियों ने मदद का हाथ बढ़ाया है।
सोनूसूद ने किया मदद का वादा
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने मदद का वादा करते हुए कहा कि, ‘राजपाल यादव एक टैलेंटेड एक्टर हैं जिन्होंने हमारी इंडस्ट्री को सालों तक यादगार काम दिया है। कभी-कभी ज़िंदगी मुश्किल हो जाती है, टैलेंट की वजह से नहीं, बल्कि इसलिए कि टाइमिंग बहुत खराब हो सकती है। वह मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे, और मेरा मानना है कि यह हम सभी के लिए…प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, साथ काम करने वालों के लिए एक साथ खड़े होने का पल है। एक छोटा सा साइनिंग अमाउंट, जिसे भविष्य के काम के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है, यह चैरिटी नहीं, बल्कि इज्ज़त है। जब हमारा कोई अपना मुश्किल दौर से गुज़र रहा हो, तो इंडस्ट्री को उसे याद दिलाना चाहिए कि वह अकेला नहीं है। इस तरह हम दिखाते हैं कि हम सिर्फ़ एक इंडस्ट्री से कहीं ज़्यादा हैं।’
Rajpal Yadav is a gifted actor who has given years of unforgettable work to our industry. Sometimes life turns unfair, not because of talent, but because timing can be brutal. He will be part of my film, and I believe this is the moment for all of us..producers, directors,…
वहीं एक्टर की मुश्किल के समय जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रजाप यादव भी आगे आए। उन्होंने कहा कि, मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंदरजीत यादव जी की पोस्ट के माध्यम से माननीय राजपाल यादव जी के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई। इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा JJD (जन शक्ति जनता दल) परिवार, उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है। मानवीय करुणा एवं सहयोग की भावना से, मैं JJD परिवार की ओर से ₹11,00,000 (ग्यारह लाख रुपये) की आर्थिक सहायता उनके परिवार को प्रदान कर रहा हूँ।’
मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंदरजीत यादव जी की पोस्ट के माध्यम से माननीय राजपाल यादव जी के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई।
इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा JJD (जन शक्ति जनता दल) परिवार, उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है।
इसी तरह कमाल आर खान यानी केआरके और म्यूजिक प्रोड्यूसर राव इंद्रजीत सिंह एक्टर की मदद के लिए आगे आए। केआरके ने एक्स हैंडल में पोस्ट कर कहा कि, ‘मैं राजपाल यादव के लिए ₹10 लाख देने को तैयार हूँ। चलो सभी बॉलीवुड के लोग मिलकर उन्हें ₹5 करोड़ देते हैं! अगर वह सिर्फ़ ₹5 करोड़ वापस कर दें तो वह तुरंत जेल से बाहर आ सकते हैं! चलो सब उनकी मदद करें।’
I am ready to give ₹10 lakhs for RajPal Yadav. Let’s all Bollywood people come together to give him ₹5cr! If he does pay back only ₹5cr So he can come out from jail immediately! Let’s all help him.
प्रोड्यूसर राव इंद्रजीत सिंह ने बताया अच्छा और सच्चा इंसान
वहीं म्यूजिक प्रोड्यूसर राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि, सोशल मीडिया के माध्यम से हमें Rajpal Yadav जी की पीड़ा और वेदना के बारे में जानकारी मिली। यह जानकर मन अत्यंत व्यथित हुआ। ‘राजपाल यादव जी न केवल एक महान कलाकार हैं, बल्कि एक अच्छे और सच्चे इंसान भी हैं। ऐसे कठिन और दुखद समय में हम सभी का कर्तव्य बनता है कि हम मानवता के नाते उनके और उनके परिवार के साथ खड़े हों। मैं, Gem Tunes Family की ओर से, राजपाल भाई को ₹1,11,00,000/- (एक करोड़ ग्यारह लाख रुपये) की सहायता प्रदान कर रहा हूँ। हमारी E Vision की legal. टीम इसमें लग गई है । मैं समस्त भारतवासियों से भी विनम्र अपील करता हूँ कि इस दुख की घड़ी में आगे आकर उनकी यथासंभव सहायता करें और उनके परिवार को संबल दें।
Rajpal Yadav Networth: बता दें कि, राजपाल यादव ने साल 2010 के आसपास बतौर डायरेक्टर अपना डेब्यू किया था। उन्होंने ‘अता पता लापता’ फिल्म बनाने के लिए एक कंपनी से 5 करोड़ का लोन लिया था। लेकिन लेकिन बॉक्स ऑफिस में इस फिल्म का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। जिसके बाद राजपाल यादव को लोन चुकाने में दिक्कत आने लगी। वहीं समय बीतता गया और ब्याज बढ़ता गया। जिसके बाद 5 करोड़ की रकम ब्याज सहित बढ़कर 9 करोड़ हो गई और मामला अदालत तक जा पहुंचा और अंत में चेक बाउंस केस में बदल गया। फिलहाल राजपाल यादव दिल्ली के तिहाड़ जेल में हैं, मगर जिस तरह से इंडस्ट्री उनके समर्थन में एकजुट हो रही है, उससे उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में उन्हें राहत मिल सकती है।