Breaking news
Advertisement
अंबिकापुरछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

नीयत पर भरोसा, कामकाज पर नाराजगी, TS सिंहदेव ने की सीएम साय की तारीफ, लेकिन सरकार की कार्यप्रणाली पर कसा तंज

अंबिकापुर। TS Singhdeo News: छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की तारीफ करते हुए उनकी नीयत और व्यक्तित्व को अच्छा बताया है। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री की नीयत पर मुझे कोई संदेह नहीं है। वो अच्छे इंसान हैं और बेहतर करने की इच्छा भी रखते हैं। हालांकि, उन्होंने वर्तमान में सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा तंज भी कसा है।

टीएस सिंहदेव ने कहा कि, पुराने समय की तरह मुख्यमंत्री को जमीनी हालात जानने के लिए खुद बाहर निकलने की ज़रूरत है। उनका कहना है कि छत्तीसगढ़ में क्या हो रहा है, इसकी पूरी जानकारी मुख्यमंत्री को नहीं है। उन्होंने  प्रदेश में लेनदेन दुगना-तिगुना बढ़ने का आरोप लगाया है।

TS Singhdeo News: सिंहदेव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में हालात चिंताजनक हैं, आम आदमी परेशान है और प्रदेश के हालात बेहद खराब हैं। सरकार को पुराने दौर की तरह जनता के बीच जाकर हकीकत समझने की जरूरत है। सरकार की कार्यप्रणाली पर टीएस सिंहदेव के इन बयानों को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close