दर्दनाक हादसा… लिंक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दो रेल कर्मियों की मौत, दो टुकड़ों में बंटे शरीर
रायपुर। Raipur Train Accident: राजधानी रायपुर से लगे तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के बैकुंठ पुलिया के पास लिंक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जिनमें एक रेल कर्मी और एक ठेका कर्मी शामिल हैं।
बता दें कि, मामला तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के बैकुंठ पुलिया के ऊपर डाउन मिडिल लाइन के पास का है। बताया गया कि, दोनों व्यक्ति रेलवे ट्रैक के पास मौजूद थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही लिंक एक्सप्रेस ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी की, दोनों व्यक्तियों के शव दो टुकड़ों में बट गए।
Raipur Train Accident: घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची तिल्दा पुलिस ने पंचनामा मर्ग कायम कर जांच में जुटी है। मृतकों की पहचान रेल कर्मी लाला राम बंजारे उम्र 55 वर्ष और ठेका कर्मी मोहन लाल साहू उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद ही शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
यह भी देखें




