[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, एक्शन मोड में आया पुलिस प्रशासन, 7 दिन में 23 बड़ी कार्रवाइयां, तस्करों में मचा हड़कंप

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: रायपुर पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए मात्र 07 दिनों में आबकारी अधिनियम के तहत 23 प्रकरणों में 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान कुल 143 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की गई है।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम संदीप पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में तथा रायपुर पश्चिम ज़ोन के एसीपी द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत अवैध शराब के परिवहन और बिक्री में लिप्त आरोपियों पर सख्ती से कार्रवाई की गई।

इन कार्रवाइयों में 13 प्रकरण आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 10 प्रकरण धारा 34(1) के तहत दर्ज किए गए। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वाले 43 व्यक्तियों के विरुद्ध भी विधिसम्मत कार्रवाई की गई। थानावार जब्ती में डीडीनगर थाना क्षेत्र से सर्वाधिक 46 लीटर अवैध शराब बरामद की गई।

Raipur News: वहीं अन्य थाना क्षेत्रों आज़ाद चौक, कबीरनगर, सरस्वतीनगर, पुरानी बस्ती, आमानाका, टिकरापारा, राजेन्द्रनगर और मुजगहन में भी प्रभावी कार्रवाई हुई। रायपुर पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि अवैध शराब, नशा तस्करी और सार्वजनिक अव्यवस्था के खिलाफ “शून्य सहनशीलता” की नीति के तहत कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close