Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

कवासी लखमा की जमानत पर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला का बयान, कहा-‘एक बार फिर सत्य की जीत हुई’

रायपुर। Sushil Anand Shukla: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में पूर्व आबकारी मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। इस फैसले के बाद राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। मामले में कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बयान जारी करते हुए कहा कि,पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, जो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक हैं, उन्हें अंततः सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है।

उन्होंने कहा कि, आज एक बार फिर सत्य की जीत हुई है और यह साबित हुआ है कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं हो सकता। सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि, कवासी लखमा को भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों ने मिलकर षड्यंत्रपूर्वक तथाकथित शराब घोटाले में फंसाया।

Sushil Anand Shukla: सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि, राजनीतिक विद्वेष के चलते एक वरिष्ठ आदिवासी नेता को महीनों तक जेल की सलाखों के पीछे रखा गया। न्यायालय के इस निर्णय से यह स्पष्ट हो गया है कि, कानून और संविधान में आज भी आम नागरिक और जनप्रतिनिधियों की आस्था बनी हुई है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close