Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरबिहारब्रेकिंग न्यूज़

एक साथ 5 सहेलियों ने खाया जहर, 4 की मौत, मामले में ग्रामीणों ने साधी चुप्पी, अब रहस्यमयी मौत की वजह तलाश रही पुलिस

औरंगाबाद। Bihar News: बिहार के औरंगाबाद जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां हसपुरा थाना क्षेत्र के मोती बिगहा टोला में पांच नाबालिग लड़कियों ने एक साथ जहर खा लिया। इस घटना में चार लड़कियों की मौत हो गई, जबकि एक लड़की जिंदा बची है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मामले की जांच के लिए वरीय पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे।

घटना 29 जनवरी की बताई जा रही है। जिंदा बची लड़की का इलाज किसी अन्य स्थान पर कराया जा रहा है। 4 बच्चियों की मौत के बाद परिजनों ने एक साथ चारों बच्चियों का अंतिम संस्कार भी कर दिया। लेकिन इस घटना की जानकारी पुलिस को भी नहीं लगी। इस मामले में ग्रामीणों ने छुपी साध ली है। कोई भी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। इस मामले में हैरानी की बात ये है कि, इस गांव के अधिकांश घरों में कोई पुरुष मौजूद नहीं था और कई घरों पर ताले लगे थे। महिलाओं ने बताया कि उनके पति मजदूरी के लिए बाहर गए हुए हैं।

Bihar News: बता दें कि, पूरे गांव में इस रहस्यमयी मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन कोई भी खुलकर कुछ कहने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि गांव से कुछ दूरी पर एक जलधारा के पास सभी सहेलियों ने जहर खाया था। जांच में पता चला कि सभी लड़कियां दलित समाज की थीं। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह घटना कैसे और क्यों हुई।

यह भी देखें

https://www.youtube.com/watch?v=v6qSqIdLFno
Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close