Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

तेलीबांधा तालाब में पार्किंग शुल्क का विरोध तेज, पूर्व महापौर एजाज ढेबर सौंपेंगे निगम आयुक्त को ज्ञापन

रायपुर। Marine Drive Raipur: राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव में बीते दिनों नगर निगम द्वारा पार्किंग शुल्क वसूलने का फरमान जारी किया गया था। निगम के इस निर्णय के बाद शहर में विरोध शुरू हो गया है। लोगों का कहना है कि मरीन ड्राइव शहर का प्रमुख घूमने-फिरने का स्थान है। ऐसे में यहां पार्किंग शुल्क नहीं लगाया जाना चाहिए।

वहीं अब पार्किंग शुल्क को लेकर विरोध तेज हो गया है। पूर्व महापौर एजाज ढेबर आज नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे। नगर निगम प्रशासन द्वारा तेलीबांधा तालाब परिसर में पार्किंग के लिए दोपहिया वाहन पर 10 रुपये और चार पहिया वाहन पर 20 रुपये
शुल्क वसूलने का निर्णय लिया गया है।

Marine Drive Raipur:  इस फैसले के विरोध में पूर्व महापौर एजाज ढेबर शाम 4 बजे नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे। ज्ञापन के जरिए पार्किंग शुल्क तत्काल वापस लेने की मांग की जाएगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close