Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

बजट में नारियल, काजू और कोको सेक्टर को बढ़ावा, 2030 तक भारतीय काजू और कोको को प्रीमियम ग्लोबल ब्रांड बनाने की योजना

नई दिल्ली। Union Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट 2026-27 पेश करते हुए नारियल, काजू और कोको सेक्टर को मजबूत करने के लिए नई योजनाओं की घोषणा की। इसमें उन्होंने कहा कि, “नारियल उत्पादन में कॉम्पिटिशन को और बढ़ाने के लिए मैं एक नारियल संवर्धन योजना का प्रस्ताव करती हूं, ताकि अलग-अलग तरीकों से उत्पादन बढ़ाया जा सके और उत्पादकता बेहतर हो सके।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि, इसमें मुख्य नारियल उगाने वाले राज्यों में बेकार पेड़ों की जगह नई किस्म के पौधे लगाना शामिल है। भारतीय काजू और कोको के लिए एक खास प्रोग्राम का प्रस्ताव है ताकि भारत कच्चे काजू और नारियल के उत्पादन और प्रोसेसिंग में आत्मनिर्भर बन सके, निर्यात प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़े और 2030 तक भारतीय काजू और भारतीय कोको को प्रीमियम ग्लोबल ब्रांड में बदला जा सके।”

Union Budget 2026:  केंद्रीय बजट में नारियल उत्पादन बढ़ाने पर खास ज़ोर दिया गया है। सरकार ने नारियल किसानों को तकनीकी सहायता, बेहतर बीज और प्रोसेसिंग सुविधाएँ देने की घोषणा की है। इससे उत्पादन बढ़ने के साथ-साथ किसानों की आय में भी इजाफा होने की उम्मीद है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close