केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का अभिभाषण शुरू, आज पेश होगा यूनियन बजट, यहां देखें लाइव
नई दिल्ली। Union Budget 2026 live: केंद्रीय वित्त निर्मला सीतारमण आज 1 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करेंगी। यह उनका नौवां बजट और मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का तीसरा पूर्ण बजट होगा। उनका भाषण शुरू हो चुका है। उन्होंने केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए कहा कि, “जब से हमने 12 साल पहले सत्ता संभाली है, देश की आर्थिक स्थिति स्थिरता, वित्तीय अनुशासन, लगातार विकास और कम महंगाई से पहचानी गई है। यह उन सोच-समझकर लिए गए फैसलों का नतीजा है जो हमने अनिश्चितता और मुश्किल समय में भी लिए हैं।”
उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी के नेतृत्व में कई तरह के बदलाव किए गए हैं। आत्मनिर्भरता हमारी अर्थव्यवस्था का मूल मंत्र है. सरकार के फैसलों से हमने नागरिकों को लाभ पहुंचाने का भी पूरी कोशिश की है। 7 फीसदी ग्रोथ रेट की दर से देश की आर्थव्यवस्था बढ़ी है’
Union Budget live 2026: बता दें कि,इस बजट में शिक्षा और हेल्थ सेक्टर के लिए खजाना खुल सकता है। साथ ही, रोजगार पर फोकस किया जा सकता है। किसानों को नई छूट मिलने की भी उम्मीद है। जिसे विकसित भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।
यह भी देखें




