नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू ने दिया CM फडणवीस के पत्र का जवाब, विमान हादसे में जांच के लिए मांगा सहयोग
महाराष्ट्र। Baramati Plane Crash Update: गुरूवार 28 जनवरी महाराष्ट्र के लिए काला दिन रहा है। जहां बारामती में हुए प्लेन क्रैश हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे को लेकर पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु को एक पत्र लिखा था।
इस पत्र में उन्होंने कहा था कि, अजीत पवार जैसे एक बहुत वरिष्ठ नेता की विमान दुर्घटना में जान चली गई; चार अन्य लोगों की भी जान चली गई। पत्र में दुर्घटना के सही कारणों की जांच का अनुरोध किया गया था। इसमें यह भी आग्रह किया गया था कि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं न हों, यह सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के एक पत्र का जवाब दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि, एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने जांच शुरू कर दी है। विमान का ब्लैक बॉक्स कब्जे में ले लिया गया है।
एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट एंड इंसिडेंट रूल्स के अनुसार, जांच शुरू हो गई है और इसे पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से किया जाएगा। सभी तकनीकी रिकॉर्ड, ऑपरेशनल डिटेल्स और दुर्घटना स्थल से मिले तथ्यों की जांच की जा रही है।
Baramati Plane Crash Update: इसके साथ ही कहा गया कि, मंत्रालय ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के आपके अनुरोध पर ध्यान दिया है, और जांच रिपोर्ट मिलने के बाद उचित उपाय लागू किए जाएंगे। इस जांच के लिए महाराष्ट्र सरकार का सहयोग मूल्यवान होगा, और स्थानीय प्रशासन की सहायता की आवश्यकता होगी। पूरी जांच रिपोर्ट राज्य सरकार के साथ भी साझा की जाएगी।
Union Civil Aviation Minister Rammohan Naidu Kinjarapu replies to a letter from Chief Minister Devendra Fadnavis.
•The Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) has initiated an investigation.
•The aircraft’s black box has been taken into custody.
•As per the Aircraft… pic.twitter.com/nvEPwjyMPT— ANI (@ANI) January 29, 2026




