Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी ने राजघाट पहुंचकर अर्पित की श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। Mahatma Gandhi 78th Death Anniversary: आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्‍ली के राजघाट पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी मौजूद रहे। कई अन्य बड़े नेताओं ने भी महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।

पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल में ट्वीट कर कहा कि, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर मेरा शत-शत नमन। पूज्य बापू का हमेशा स्वदेशी पर बल रहा, जो विकसित और आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का भी आधारस्तंभ है। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। पूज्य बापू ने मानवता की रक्षा के लिए हमेशा अहिंसा पर बल दिया। इसमें वह शक्ति है, जो बिना हथियार के दुनिया को बदल सकती है।

Mahatma Gandhi 78th Death Anniversary: महात्मा गांधी को भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके अमूल्य योगदान के लिए जाना जाता है। उन्होंने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देशवासियों को एकजुट किया और अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया. उनके नेतृत्व में चले आंदोलनों ने आजादी की लड़ाई को नई दिशा दी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close