मछली, मांस-मदिरा की बिक्री पर लगा पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, जानें वजह
गरियाबंद। Meat And Liquor Shop Ban : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में हर साल की तरह इस साल भी 1 से 15 फरवरी तक राजिम कुंभ कल्प का आयोजन होने जा रहा है। जिसे लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। वहीं इस दौरान मांस, मछली और मदिरा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिंध लगाया गया है। जिसे लेकर प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।
बता दें कि,धर्म नगरी राजिम में 15 दिनों तक चलने वाले राजिम कुंभ (कल्प) मेले को लेकर प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। 1 से 15 फरवरी तक जिले में मांस, मछली और मदिरा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह निर्णय धार्मिक आयोजन की पवित्रता बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।
Meat And Liquor Shop Ban :आयोजन को ध्यान में रखते हुए राजिम क्षेत्र और उसके आसपास मांस, मछली व मदिरा की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं कुंभ में आए श्रध्दालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त दाल-भात केंद्र भी संचालित किए जाएंगे।
यह भी देखें




